Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर हादसा!…दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे के टांडा जंगल क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था, तभी उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेंज कार्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक गंभीर रूप से घायल मिला और उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी थी।

पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल, निवासी ग्राम रौसिला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में कार्यरत थे और छुट्टियों पर घर लौट रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहा था, तभी टांडा जंगल क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.