Friday, September 4, 2026

यहां ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही मासूम तेज बहाव में बही

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराकाशी(Uttarkashi) में एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम भकंवाड में ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही मासूम नेदी के तेज उफान में बह गई। किशोरी नदी पार करते समय नीचे गिर गई। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

उत्तराकाशी में ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही मासूम तेज बहाव में बही

जानकारी की माने तो 15 साल की सबीना अपनी मौसी मेमना के साथ ट्रॉली के सहारे टोंस नदी पार कर रही थी। इसी बीच ट्रॉली का अचानक से संतुलन बिगड़ा। ऐसे में बच्ची नीचे गिरी और नदी की तेज धारा में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

बच्ची की तलाश जारी

ग्रामीणों ने बताया कि भकंवाड गांव मुख्य सड़क मार्ग (मोरी–हनोल) से करीब 14 किलोमीटर दूर है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है।

ग्रामीणों की ये है मांग

गांव वाले टोंस नदी पार करने के लिए अस्थायी ट्रॉली का सहारा लेते है। इसी के चलते ये हादसा हुआ। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस रास्ते पर मार्ग पर सुरक्षित पुल निर्माण किया जाए। जिसके चलते भविष्य में ऐसे हादसें रोके जा सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.