
भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । रविवार की रात्रि निकटवर्ती ग्राम महतोष के बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार ग्राम खानपुर नम्बर एक निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र स्व. अशोक कुमार रविवार की रात्रि ग्राम महतोष के बाजार आया हुआ था। जब वह अपनी मोटरसाईकिल संख्या यूके 06 एएम 4701 पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था तो बाजार से कुछ ही आगे तेज गति से आते अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। जिससे संजय संजय बाईक पर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी आ पहुंचे। संजय की मौत से उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक संजय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक संजय परिवार में दो भाईयों मंगल व विष्णु में मझंला था उसकी तीन बहनें हैं जिनमें दो का विवाह हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।


