Saturday, September 5, 2026

शादी के बाद यहां घूमने आए युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कोटद्वार। शादी के एक हफ्ते बाद पत्नी के साथ कोटद्वार घूमने आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ग्राम कनकपुर उर्फ सारंगवाला, तहसील नगीना, जनपद बिजनौर, निवासी 27 वर्षीय विशाल पुत्र जय सिंह अपनी पत्नी आंचल और अन्य परिजनों के साथ रविवार को श्री सिद्धबली मंदिर के दर्शन करने और सैर सपाटे के लिए कोटद्वार आया था। यहां कुछ परिचित परिवारों ने नवदंपती और परिजनों की मेहमान नवाजी भी की थी। रविवार रात करीब 9 बजे अचानक विशाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल अफसर डॉ. राशिद ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ आया था युवक

विशाल की मौत से पत्नी आंचल, पिता जय सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया। अस्पताल से इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया।

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक विशाल के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें घटना में कोई कार्रवाई न किए जाने की गुहार की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि एक हफ्ता पहले ही विशाल की शादी हुई थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.