Saturday, September 5, 2026

यहां पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ज्योलिकोट। दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हलद्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में गधेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई युवक के दोस्तों ने युवक को गधेरे में डूबता देख इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने दोस्त शिवम् बिष्ट मुखानी, राम सिंह रावत लामाचौड़, रोहित चंद्र बेलुआखान ज्योलीकोट के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचे थे।

जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथियों के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस कोसूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.