भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज ट्राजिट कैम्प थाना क्षेत्र में किरायेदार के रूप में रहने वाले युवक का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को फांसी से उतार कर कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी आ पहुंचे। और उनमें कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार ग्राम कनक पुर खजूरिया रामपुर निवासी करीब 22 वर्षीय हेमन्त पुत्र हरिनन्दन यहां सिडकुल फैक्ट्री में काम करता था। तीन पानी डाम क्षेत्र में साथियों के साथ किरायेदार के रूप में रहता था। बताया जाता है कि आज हेमन्त के साथी ड्यूटी पर चले गये थे जबकि हेमन्त अकेला था।
आत प्रातः करीब 1 बजे हेमन्त से मिलने के लिए कोई आया तो उसने हेमन्त को फांसी पर लटका पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ट्राजिट कैम्प थाना प्रभारी मोहनचन्द्र पाण्डेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक हेमन्त के परिजन भी आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हेमन्त की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।




