Friday, September 4, 2026

यहां मार्ग अवरोधक से टकराकर बाईक सवार युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शुक्रवार की रात्रि किच्छा मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास रिंग रोड पर यातायात रोकने के लिए लगाये गये मार्ग अवरोधक पत्थर से टकराकर एक बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकाकें ने उसे मृत घेषित किया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे किच्छा की ओर से एक युवक अपनी मोटर साईकिल संख्या यूपी 25 जेड 4184 पर सवार होकर तेजी से निर्माणाधीन बाईपास रिंगरोड़ से जा रहा था। बताया जाता है कि इस मार्ग पर कुछ ही आगे रोड़ के मध्य पत्थर के अवरोधक लगाये गये हैं। जो सम्भवतया बाईक सवार युवक देख नहीं पाया और वह तेजी के साथ उस पत्थर से टकराने के बाद बेसुध होकर लहूलुहान हालत में गिर गया। राह गुजरते लोगों ने जब घटना को देखा तो उन्होंने मामले की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 पर काल कर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस कर्मियां के साथ पुलिस कर्मी भी आ पहुंचे। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। मृतक युवक की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रें में घटना की जानकारी दे दी है। मृतक युवक के उत्तर प्रदेश का निवासी होने की सम्भावन व्यक्त की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.