Friday, September 4, 2026

यहां सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम सैनी, निवासी ग्राम महेशपुर, बाजपुर के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है, जब वह बाइक से कालाढूंगी क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार शिवम सैनी के मोबाइल पर एक अज्ञात लड़की का फोन आया, जिसके बाद वह किसी बात को लेकर अचानक घर से निकला। कुछ ही समय बाद परिजनों को एक कॉल आया कि शिवम का लामा चौड़ रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। परिजन तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि शिवम की मौत हो चुकी है। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना एक सामान्य सड़क हादसा नहीं बल्कि एक साजिश हो सकती है। उनका आरोप है कि शिवम को किसी बहाने से बुलाकर उसे हादसे का शिकार बनाया गया है। इसके साथ ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से शिवम की जान नहीं बचाई जा सकी। शिवम सैनी पेशे से फर्नीचर कारीगर था और हल्द्वानी में ही काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और घटनास्थल की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.