भोंपूराम खबरी। सिडकुल स्थित एक फॅैक्ट्री में बुधवार को कार्य के दौरान एक श्रमिक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया । मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरा खास थाना मिलक रामपुर निवासी 17 वर्षीय फैजान पुत्र इसरार यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। बताया जाता है कि बुधवार को वह काम करने के दौरान अचानक ऊंचाई से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां फैजान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मृतक फैजान की तीन बहनें व एक छोटा भाई है। जबकि पिता इसरार पूर्व में हुए सड़क हादसे में दोनों टांगों से लाचार हैं।




