Friday, September 4, 2026

उधमसिंह नगर में ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले, तीन दिन में कार्यभार ग्रहण के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधमसिंह नगर जिले में ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिला विकास अधिकारी सुभाष मोहन झा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के तहत जिले के 32 ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वे तीन कार्य दिवसों के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को अनिवार्य रूप से दें। बिना अनुमति कार्यभार ग्रहण न करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

जिला विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो अधिकारी तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यभार में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाए।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची में शामिल हैं:

राजेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह, अजयपाल सिंह राणा, सुरेन्द्र कुमार, शंकर विहारी सक्सेना, गोविन्द पाण्डेय, प्रदीप कुमार आर्य, प्रेम सिंह बर्मा, मुसर्रफ अहमद, नरेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रकाश चन्द्र जोशी, चन्द्र सिंह राणा, हरीश राणा, मोहम्मद तारीक, गौरव कुमार, राकेश कुमार, श्रीकृष्ण उपाध्याय, राजेश कुमार (दो बार नामित), अनिल कुमार, रामचन्द्र शर्मा, नित्यानंद वर्मा, मोहनलाल, नरेन्द्र चन्द्र गढ़कोटी, राजेन्द्र सिंह गड़वाल, चन्द्र बल्लभ ममगाई, संदीप कुमार, रामकुमार गर्ग, महेश सिंह रावत, सतपाल सिंह और राजाराम..

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.