Saturday, September 5, 2026

किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक जवान बलिदान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इसी फायरिंग में गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया है. ये मुठभेड़ छतरू के सिंहपोरा इलाके में चल रही है. भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलाबारी की और जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों का ग्रुप सुरक्षाबलों के घेरे में फंसा हुआ है।

व्हाइट नाइट कोर का बयान

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.