Friday, September 4, 2026

संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे कबीर के दोहे और जयकारे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को रम्पुरा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर यात्रा की अगुवाई की, जबकि श्रद्धालु संत कबीर के दोहों का गायन करते हुए और उनके जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा रम्पुरा के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान संत कबीर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर के विचार समाज को जोड़ने और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि संत कबीर का जीवन हमें जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि संत कबीर के आदर्शों को अपनाकर ही एक समरस और मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है।

शोभायात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, राजू गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, चंद्रसेन कोली, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, रश्मि रस्तोगी, आशीष श्रीवास्तव, देशराज कोली, सत्य प्रकाश कोली, रोहतास कोली, राकेश कोली, सोमपाल कोली, पप्पू कोली, सियाराम कोली, भूरा गुप्ता, जोहर गुप्ता, राजू, रामचंद्र, सोनू श्रीवास्तव, सतपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.