

भोंपूराम खबरी,किच्छा। वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से देशभर में पथ संचलन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। उत्तराखंड में भी संघ की ओर से शानदार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। किच्छा में स्वयं सेवकों की ओर से पथ संचलन किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पथ संचलन इतना भव्य और दिव्य था कि लोगों ने इस पल की अपने मोबाइल से खूब तस्वीरें ली और वीडियो भी बनाए।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ किच्छा की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद विद्यालय से पथ संचलन शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिशु मंदिर में समापन हुआ। पथ संचलन से पहले विभाग कार्यवाह रमेश ओली जी ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शाखा में सशक्त व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा स्वयं सेवक समाज में व्याप्त कुरीतियों, समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं आगे आते हैं। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि यदि किसी स्थान, मोहल्ले, नगर में कोई समस्या आती है तो लोग केवल बात ही करते हैं कि वहां पर यह समस्या है लेकिन स्वयं सेवक उस पर व्यर्थ में चर्चा करने के बजाय उस समस्या का समाधान करने के लिए स्वयं आगे आते हैं। जैसे कहीं किसी मोहल्ले में अग्निकांड जैसी घटना हो जाए या फिर वहां पर सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही अवरूद्ध हो जाए, यातायात बाधित हो जाए। तब ऐसी परिस्थिति में स्वयं सेवक बातों में समय जाया करने के बजाय आग बुझाने, सडक पर आए अवरोध को दूर करने एवं मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए स्वयं आगे बढकर आते हैं। उन्होंने कहा समस्या समाधान करने का सामाजिक कार्य करने वाले ही हमारे स्वयं सेवक बंधु हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष विजय पपनेजा ने संघ संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार, दूसरे सर संघ चालक माधव सदाशिव गोवलकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संघ व्यक्ति में चरित्र निर्माण का कार्य करता है। राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने का कार्य करता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद की भावना समाप्त करने का कार्य भी संघ करता है। संघ में एक साथ सम्पतः बोला जाता है … इसका अर्थ है कि सभी जाति-क्षेत्र के लोगों को एक समान भाव और दृष्टि से देखना और उनका आदर करना यह संघ सिखाता है। जगदीश जी ने कहा संघ में अनुशासन और आज्ञा अनुपालन का भाव जागृत कराया जाता है।
इस अवसर पर खंड करवाह गुंजन, खंड संघ चालक लक्ष्मण सिंह, नगर संघ चालक संजय जुनेजा, नगर कारवाह डॉक्टर कमल भाटिया, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भुवन जोशी,जिला बौद्धिक प्रमुख प्रकाश चंद दिखतिया, जिला सेवा प्रमुख दीपक पाठक, भगत सिंह बंसल, संजीव खन्ना, संदीप अरोड़ा, संजीव सिंह, दिनेश भाटिया, धर्मराज जायसवाल, अभिषेक तिवारी, सुरेश पपनेजा ,विवेक राय, संदीप अरोड़ा, गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सैना, डॉक्टर दर्शन सिंह ,संजय जिंदल, सुभाष तनेजा, दिग्विजय सिंह खत्री, जगदीश कांडपाल, विनोद पटेल, अभिषेक तिवारी, विवेक फूटे, लबी सहगल, मुकेश कोली नितिन चरण समेत सैकडों की संख्या में स्वयं सेवक बंधु उपस्थित रहे।