Saturday, September 5, 2026

यहां तहसीलदार से अभद्रता का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज

Share

Advertisement

उधमसिंह नगर। तहसीलदार ने उपखनिज से भरे डंपर को रोकने की कोशिश की तो माफियाओं ने तहसीलदार के संग अभद्रता की। तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

काशीपुर/बाजपुर। काशीपुर के तहसीलदार ने तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि धनलक्ष्मी स्टोन क्रशर पट्टीकलां के पास दो व्यक्तियों ने मोबाइल छीन लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि काशीपुर तहसीलदार अपने वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड के साथ सरकारी वाहन से काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे पर जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने एक ओवरलोड वाहन को रोकने की कोशिश की। इस पर चालक नहीं रुका। चालक वाहन को यूपी क्षेत्र स्थित धनलक्ष्मी स्टोन क्रशर पट्टीकलां तक ले आया।

पीछा करते हुए तहसीलदार भी वहां पहुंचे। आरोप है कि वाहन चालक सहित अन्य लोग जबरन वाहन छुड़ाकर ले गए। उन्होंने तहसीलदार और टीम के साथ धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता की ।

उनका मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई वीडियोग्राफी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

मामले में मसवासी पुलिस चौकी के एसआई मनोज कुमार मिश्रा की ओर से आरोपी सोनू, अरमान, महमूद, आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.