Monday, January 19, 2026

यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी। दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट की है। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक स्थानीय पेपर मिल में स्थाई श्रमिक रूप में कार्यरत था।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर सांय यहां वीआईपी गेट के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर पेपर मिल के मुख्य द्वार से बाहर को एक ट्रक निकल रहा था, इसी दौरान लालकुआं बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल द्वारा वापस वीआईपी गेट से मिल के भीतर स्टाफ क्वार्टर में स्थित अपने घर को जा रहा दीपक सिरोही उम्र 38 वर्ष को ट्रक ने तेजी से टक्कर मार दी, जिससे दीपक का सिर टायर के नीचे आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, तथा वह पेपर मिल के चार नंबर प्लांट में कार्यरत था, और आज जनरल शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद वह लालकुआं बाजार में सामान खरीदने गया था, तथा देर रात को बाजार से वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, तथा मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Read more

Local News

Translate »