Friday, June 13, 2025

13 साल की नाबालिग लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट, दर्दनाक किस्सा सुनने के बाद मां के उड़े होश

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है कि मां के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ गए। पेट दर्द की शिकायत पर जब 13 साल की नाबालिग लड़की को डॉक्टरी जांच के लिए ले जाया गया तो पूरा सच जानकार मां भी हैरान रह गई। डॉक्टरी जांच में नाबालिग लड़की 7 महीने की प्रेग्नेंट निकली।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ लड़के पर रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर कहा कि एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी को कुछ माह बहलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन बेटी ने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे छह माह की गर्भवती होने की बात कही।

एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी ढाबा संचालक राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कहना था कि आरोपी ढाबा संचालक फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more

Local News

Translate »