Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रपति ने राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल । मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ऐतिहासिक राज भवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया।

राजभवन के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.