Saturday, September 5, 2026

ठुकराल ने बांटे आपदा राहत के चेक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नंबर 4 आजाद नगर में आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। इस दौरान भाजपा विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रही है। पिछले दिनों आई आपदा में तमाम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार कई दिनों तक लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गयी। इस दौरान वार्ड आनन्द शर्मा, सुशील मण्डल, अशोक यादव, बंटी कोली, जीएल गंगवार, दीनू साना आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.