Tuesday, November 17, 2026

शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की दुकान से सोने के कंगन हुए चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की दुकान से एक जोड़ी सोने के कंगन दो महिलाओं व पुरूष ने चुरा लिये। घटना की जानकारी स्टाक मिलान के दौरान कर्मचारियों को हुई। जिसके बाद दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। मामले में ज्वैलर्स शॉप के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।                                                                शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की दुकान से सोने के कंगन हुए चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शहर के सिविल लाइन स्थित बंसल ज्वैलर्स के मैनेजर लंबाखेड़ा, गदरपुर निवासी अमरजीत सिंह विर्क ने बताया कि बीेत 30 सितंबर 2021 को रात्रि 10 बजे वह लोग शो रूम बंद कर स्टाक का मिलान कर रहे थे, जिसमें 62.740 ग्राम के एक जोड़ी सोने के कंगन गायब मिले। जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये है। कंगन की काफी खोजबीन के बाद भी जब कही कुछ पता नहीं चला। तो गत दिवस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच टैक्नीशियन के द्वारा की गई। जिसमें 30 सितंबर को दोपहर 1.39 बजे दो महिलांए कंगन को चुराते हुए दिखे। वही उनके साथ एक पुरूष भी आया था। सीसीटीवी के फुटेज के आधार शोरूम मैनेजर ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो महिलाओं व पुरूष की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.