Friday, September 4, 2026

मां भगवती का आठवां विशाल जागरण का राजकुमार ठुकराल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। वार्ड नंबर एक फुलसुंगा स्थित रूद्रा इक्लेव में शनिवार रात मां भगवती का आठवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसमें पूरी रात श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान भव्य झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जागरण का शुभारम्भ विधिवत दीप प्रज्वलित करके किया गया।

जागरण में रूद्रपुर के भजन गायक महेन्द्र कुमार, मुकेश दीक्षित एवं नीलम गंगाोला ने माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। भजन गायकों ने हिंदी, कुमांऊनी, भोजपुरी और पंजाबी भजनों से समां बांध दिया। मैया मेरी दुनिया है तेरे आंचल में–, आज तेरा जगराता मां, मेरी मैया का दरबार– जैसे कई भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गये। जागरण में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आयोजकों ने स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने निरंतर आठ वर्षों से जागरण के सफल आयोजन पर कालोनीवासियों को बधाई दी। उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी धार्मिक रूचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर मां भगवती के पूजन का विशेष फल मिलता है। मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियों का नाश किया था। आज भी समाज के अंदर विभिन्न बुराईयां हैं, इन्हें समाप्त करने की जरूरत है। नवरात्र पर सभी को अपने भीतर की बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी का आहवान करते हुए कहा कि मां भगवती के जागरण में आकर नशे से दूर रहने का संकल्प लेकर जायें। उन्होंने मातृ शक्ति का आहवान करते हुए कहा कि बच्चों को धर्म और संस्कृति का ज्ञान देकर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनायें। उन्होंने कहा कि आज पाश्चात्य का प्रभाव युवा पीढ़ी पर तेजी से बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी अपनी धर्म और संस्कृति से विमुख होती जा रही है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। युवा पीढ़ी को भ्रमित होने से बचाने के लिए सभी को प्रयास करना करना होगा। जागरण में इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अजय यादव, समाजसेवी संजय ठुकराल, धर्मेन्द्र गंगवार, सुरेन्द्र यादव, हरिओम गंगवार, नरोत्तम झा, जगदीश चन्द्र, देवेश दत्त शर्मा, उपेन्द्र गिरी, मुरली यादव, सीएम पाण्डे, योगेन्द्र यादव, एलबी यादव, जेपी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, महेन्द्र यादव, सुधरीर सिंह, बृजेश यादव, टीके सिंह, टी के शर्मा, अंकित कौशिक आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.