Saturday, September 5, 2026

निगम की आदर्श वाक्य व लोगो प्रतियोगिता 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर निगम के आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम रुद्रपुर के उपयोगार्थ आदर्श वाक्य व लोगो चयन हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु के विद्यार्थियों लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता उपरांत चयन समिति द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

मिश्रा ने बताया कि चयन उपरांत प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए का नगद पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगी नगर निगम द्वारा दिये गए प्रारूप पर एक ही प्रविष्टि नगर निगम रुद्रपुर की ई-मेल nnrlogoentries@gmail.com पर प्रेषित की जा सकती हैं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन नगर आयुक्त नगर निगम, रुद्रपुर द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का अन्तिम निर्णय 18 नवम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में घोषित किया जायेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.