Saturday, September 5, 2026

स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड के स्थापना दिवस के 21 वर्ष पूर्ण होने पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर द्वारा अग्रसेन अस्पताल से दूधिया नगर,पहाड़गंज, भदईपुरा, रेशमबाड़ी आदि बस्तियों में एक जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य निर्माण के शहीदों को नमन किया।

हाथों में तिरंगे लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर पिछली कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्रथम निर्वाचित सरकार ने मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में राज्य में विभागों का ढांचा तैयार कर विकास की बुनियाद डाली तथा 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाया। राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर राज्य में के बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार सर्जन करने का कार्य किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में टिहरी बांध, मनेरी भाली, धौली गंगा, जैसी जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूरा कर राज्य को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। राज्य की शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन कर एलटी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के पर्वतीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देते हुए किसानों के प्रति कुंटल अतिरिक्त बोनस की व्यवस्था कर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को पुनर्जीवित करने का काम किया। वर्तमान भाजपा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य का विकास ठप हो गया है तथा पिछले 5 वर्ष में प्रदेश एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है।

महामंत्री राजीव कामरा ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी को पहचान चुकी है और दोबारा ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पन्त, दिलीप अधिकारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली, सपना शेरगिल, बृजेश गंगवार लक्ष्मी शर्मा, संगीता, आशा, शांति देवी, खाटूना, भूरी, अनिल शर्मा, कांता प्रसाद, सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, पार्षद अबरार अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.