Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को काम के दबाव से राहत मिलेगी। शेयर बाजार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन अनुकूल है। धर्म, दर्शन और साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृषभ

आज आप नई तकनीक सीखने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धन की कमी के कारण कार्य अटक सकता है। विद्वान लोगों का साथ मिलेगा। वाहन में खराबी आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझन की संभावना है।

मिथुन

कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे से बचें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है।

कर्क

आज आप दूसरों की मदद के लिए उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपके कामों से परिवार नाराज हो सकता है, लेकिन बहस करने की बजाय समझाकर मनाना बेहतर रहेगा।

सिंह

आज नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। सपनों को साकार करने का समय है। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से प्रभावित होगा। किसी मांगलिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा।

कन्या

व्यापार से जुड़ी अहम मीटिंग कर सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करने पर ध्यान दें। कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें। अनुशासनहीन व्यवहार से दूर रहें।

तुला

आज ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक तालमेल शानदार रहेगा। इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग कार्यों के लिए दिन शुभ है। लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

धनु

आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। दूर के रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी रह सकती है।

मकर

आज धैर्यपूर्वक कार्य करना जरूरी है। लेन-देन में गलती से आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार करेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के नए अवसर बनेंगे।

मीन

आज उच्च अधिकारी आपको चुनौतीपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह तनाव रहेगा, लेकिन शाम तक मन शांत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.