Thursday, September 18, 2025

भाजपा नेताओं की दबाव की राजनीति, क्या कानून न करे अपना काम?

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में नेतागिरी प्रशाशन द्वारा बनाई जा रही व्यवस्थाओं में बन रही बड़ी बाधा। आखिर ऐसे कैसे सुधरेगी जिला मुख्यालय रुद्रपुर में कानून व्यवस्था।

उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु लगातार कड़े प्रयास कर रहे हैं जिसमें उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा भी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने व सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भाजपा के ही कुछ जिम्मेदार नेताओं द्वारा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। जी हां आपको बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर में कुछ भाजपा नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के चक्कर में मामूली विवादों में आए दिन थाने चौकियों में पहुंच कर अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस पर दबाव बनाने का खूब प्रयास करते देखे जाते हैं। जिससे उत्तराखंड सरकार पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जहां जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है तो वहीं रुद्रपुर के कुछ नेता व्यवस्थाओं में खलल डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जहां एक आदमी पर पुलिस द्वारा कानून का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जा रही है तो वहीं भाजपा नेता स्वयं पर या अपने रिश्तेदारों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही किए जाने पर तिलमिलाते नजर आते हैं। जबकि किसी भी पार्टी के नेताओं को पुलिस प्रशाशन द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए। न कि मामूली सी बात पर थाने चौकियों में पहुंच कर ओछी राजनीति करनी चाहिए। वहीं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

जहां चेकिंग के दौरान नगर निगम के भाजपा पार्टी से पार्षद राजेश जग्गा महोदय का भतीजा बुलट मोटर साईकिल पर बिना हेलमेट पहने पाया गया। जिस पर मौके पर पुलिस ने कार्यवाही कर मोटर साईकिल को सीज कर दिया गया। बस फिर क्या था इतनी सी बात पर भाजपा पार्टी के पार्षद राजेश जग्गा अपने अन्य पार्षदों के साथ पुलिस पर नेतागिरी दिखाते हुए धरने पर बैठे गए । और तो और खबर मिलते ही रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जो कि रुद्रपुर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि क्या रुद्रपुर में राजनीतिक नेताओं को कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए या सिर्फ नेतागिरी करते हुए पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न करनी चाहिए।

Read more

Local News

Translate »