भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक यूपी निवासी व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात पुलभट्टा थाने के एसआई धीरज वर्मा अपने साथी एएसआई प्रताप सुयाल, दीपक बिष्ट,विजय सिह के साथ क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों की चैकिंग के लिए पुराना बरेली रोड तिराहे पर पहुंचे।
इसी बीच बरेली बहेडी की तरफ से एक व्यक्ति पैदल- पैदल आता दिखायी दिया। वह पुलिस चैकिंग देख पीछे मुड बहेडी की तरफ जाने लगा। पुलिस ने उसको घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग कर पुराना बरेली रोड तिराहे से कुछ ही दूरी पर पकड लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम भानुप्रताप पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम दमखोदा थाना बहेडी जिला बरेली यूपी हाल निवासी सौरभ होटल के सामने हल्द्वानी नैनीताल बताया। उसके पास एक सफेद रंग का थैला मिला। थैले में एक डिब्बा था। जिसमें इंजेक्शन रखे थे। इंजेक्शन रखने का लाईसेन्स तलब किया तो दिखा नहीं पाया। पूछताछ पर बताया कि वह हल्द्वानी में आटो चलाता है और इंजेक्शन का नशा करने का आदि हूं व नशा करने के साथ- साथ अन्य नशेडियों को उचित दामों पर इंजेक्शन बेचने की भी बात बताई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह बहेडी बरेली में अरमान नाम के लडके से ये इंजेक्शन लेकर आया हूँ। बहेडी स्टेशन में दे गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।




