Saturday, September 5, 2026

इस दीपावली पर पारा रहेगा नीचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अक्टूबर माह के अंत में हुई बारिश के बाद तराई का पारा नीचे गिरा है। जिससे सुबह और शाम की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने इस वर्ष की दीपावली में ठंडक के बढ़ने के आसार जताये थे। शहर में सुबह और रात के समय कई लोग ऊनी कपड़े और हाफ जैकेट पहने नज़र आ रहे है। बाज़ार में भी बीते 10 दिनों से जाड़ो के कपड़े बेचे जा रहे है।

अमूमन दीपावली के अवसर पर तापमान गिरने से मौसम में ठंडक देखी जाती है, लेकिन इस बार दीपावली पर अधिक तापमान गिरने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि ठंड के बढ़ने से तराई का पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान में बादल छा सकते है, जबकि बारिश की संभावना से सिंह ने इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम के समय ही ठंड का एहसास होगा जबकि दोपहर के समय कहीं कहीं गर्मी का एहसास भी देखने को मिल सकता है। बुधवार को रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान लगाया गया है। जिसमे 55 फीसदी आद्रता दर्ज की गयी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.