Friday, September 4, 2026

रामनगर-काशीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नेशनल हाईवे-309 पर मंगलवार सुबह ग्राम चिलकिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवास विकास, काशीपुर निवासी 29 वर्षीय राहुल ठाकुर सुबह अपनी बाइक से रामनगर स्थित ड्यूटी के लिए निकला था। चिलकिया के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बोलेरो कार से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस सेवा ने राहुल को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे अस्पताल पहुँचे और बेटे की लाश देख बेसुध हो गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.