Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल जयंती 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद भर में मनाया गया। जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो शपथ दिलाई गयी है उसका अनुपालन करते हुए सभी अपने दायित्वो को निष्ठापूर्वक निभाएं। उन्होंने कहा कि यह शपथ देश की एकता के भावनाओं को जगाता है। सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। सरदार पटेल की जयंती पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के शासकीय व अर्ध शासकीय कार्यालयों में भी विभागाध्यक्ष द्वारा अपने कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गयी।

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी डाॅ ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.