Thursday, August 14, 2025

यहां महिला करंट लगने से झुलसी, मौत

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला करंट लगने से झुलस गई। उसे उपचार को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के आजादनगर वार्ड 7 में अंकित पत्नी

पिंकी और एक वर्ष का बेटे के साथ किराए पर रहता है। गुरुवार को पत्नी पंखे के पिलक को बिजली के बोर्ड से निकाल रही। तभी उसे करंट लग गया और झुलस गई। महिला को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी आवास विकास प्रकाश चंद्र,एसआई विकास रावत, एएसआई नम्रता रावत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि पिंकी कमरे में पोंछा लगा रही। तभी उसने पंखे का पिलक बिजली बोर्ड से निकाल रही। इसी बीच उसे करंट लग गया। मृतक के एक वर्ष का बेटा भी। अंकित मूल रूप से यूपी के लखीमपुर के निवासी हैं। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है।

Read more

Local News

Translate »