Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे इन 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 12 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे से 13 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, तेज गर्जना और तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रूड़की, लक्सर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को नदियों-नालों के पास जाने से बचने, संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलों में टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.