Saturday, July 26, 2025

यहां हाईवे किनारे खेत मे मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, इलाके में फैली सनसनी

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हाईवे किनारे रुद्रपुर मार्ग पर अधेड़ का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

पुलिस हत्या या दुर्घटना के कारण की जांच में जुट गई है। शनिवार सुबह नौ बजे रुद्रपुर मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। इसी बीच सूचना मिलने पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मृतक की शिनाख्त रानीखेत निवासी 50 वर्षीय मोहन बिष्ट पुत्र बचे सिंह के रूप में हुई। वह किशनपुर के मिनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार को उसकी नाईट शिफ्ट में ड्यूटी थी। परंतु वह डयूटी नही पहुंचा। जिस पर रात में उसके मोबाइल फ़ोन पर लगातार संपर्क किया,परंतु बात नही हो पाई। शनिवार सुबह उसका शव खेत मे पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया जांच में सामने आया है कि मृतक रात को जिस ई रिक्शा पर वह बैठ कर आया उस पर बैठी सवारियों के मुताबिक शुक्रवार रात भी उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो पायेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है।

Read more

Local News

Translate »