Friday, September 4, 2026

बरसात के बाद हो सकती है गुलाबी ठंड की शुरुआत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,,रुद्रपुर। गर्मी से परेशान लोगों के लिए आने वाले तीन दिन राहत भरे हो सकते है। मौसम विभाग की माने तो रविवार से मंगलवार तक बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट होने के साथ ही तराई में गुलाबी ठंड की शुरुआत भी हो सकती है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम से आसमान में बादल छा सकते है जिसके चलते रविवार से तराई के क्षेत्रों में 30 से 35 मिमी की बारिश होने के आसार है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात के आसार के है वहीं उत्तराखंड राज्य से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश देखी जा सकती है। सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 अक्टूबर में मानसून के लौटने के बावजूद एक बार फिर से बरसात देखने को मिल सकती है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.