Saturday, September 5, 2026

विशालकाय किंग कोबरा ने वन कर्मचारियों के खूब छुड़ाये पसीने, बड़ी मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विकासनगर में चौहड़पुर रेंज के रजौली में शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय किंग कोबरा एक घर घुस गया। दुनिया के बेहद खतरनाक इस साँप के देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन कर्मचारियों को दी,

जिसके बाद मौके पर पहुँचे सर्प मित्र आदिल मिर्ज़ा सहित वन कर्मचारी भी 12 फ़ुट लंबे विश्व के इस अत्यंत विषैले साँप को देखकर दंग रह गये। दरअसल रजौली गाँव के महेश्वर प्रसाद कुकरेती के घर में ये किंग कोबरा अचानक धमक गया था जिसके दिखने से घरवाले ही नहीं आसपास के लोग भी खासे डर गये थे।

मौके पर किसी भी व्यक्ति की इस किंग कोबरा के आसपास जाने की हिम्मत नहीं हुई ऐसे में अकेले खुद आदिल मिर्जा ने बड़ी ही सावधानीपूर्वक लंबी मशक्कत के बाद इस किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया हालांकि आदिल मिर्जा भी इस व्यस्क किंग कोबरा की तेजी से असहज नजर आ रहे थे बावजूद इसके उन्होंने इस किंग कोबरा को अपने कब्जे में किया।

आदिल मिर्जा ने बताया कि किंग कोबरा अन्य साँपो का शिकार कर उन्हें अपना भोजन बनाता है संभवतः अपने शिकार की तलाश में ही ये रिजर्व फॉरेस्ट से आबादी की ओर आया होगा, उन्होंने बताया की रेस्क्यू के बाद इस किंग कोबरा को सुरक्षित चाँदपुर के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.