Friday, September 4, 2026

लक्षिता यादव ने जीती ऑनलाइन डांसिग प्रतियोगिता, मीना शर्मा ने दी बधाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। रुद्रपुर की लक्षिता यादव उर्फ खुशी ने आर एक्स ऑनलाइन डांसिंग कंपटीशन 2021 का फाइनल राउंड जीतकर ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लक्षिता यादव उर्फ खुशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भदईपुरा निवासी अजय यादव की भतीजी हैं। लक्षिता यादव ने बताया आर एक्स ऑनलाइन डांसिंग कंपटीशन 2021 ऑनलाइन आयोजित हुआ था। बाद में फाइनल राउंड खटीमा में आयोजित हुआ। जिसमें उन्हें ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, अजय यादव, रवि कठेरिया, कमलेश गुप्ता, राजीव यादव, संजीव थापा आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.