Friday, September 4, 2026

विधायक ने आनंदखेड़ा में रखी मंदिर की आधारशिला 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने आनन्दखेड़ा के विवेकानंद मार्केट में विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा धार्मिक स्थलों का निर्माण एवं विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराये जा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रहे हैं बल्कि घोषणाओं को धरातल पर भी उतार रहे हैं।

इस अवसर पर अधीर कुमार सरकार, महादेव शिकारी, सुधाकर देव, रंजना दुबे, सुखरंजन कीर्तनिया, बिरंची पद समद्दार, भूपति मण्डल, मोनू, विश्वजीत हालदार, सुमंत हालदार, माधुरी राय आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.