Saturday, September 5, 2026

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।

2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। इसके बाद शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।

दोपहर के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, टिहरी लोक सभा सीट से सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति महोदया का आभार व्यक्त किया और निकट भविष्य में पुनः देवभूमि आने का न्योता दिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति महोदय ने देवभूमि के लोगों के आतिथ्य सत्कार की प्रशंसा की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.