Saturday, September 5, 2026

अचानक बिगड़ी सोनियां गांधी की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस की संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health) को रविवार (15 जून, 2025) की रात 9 बजे पेट संबंधी समस्या के चलते सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया है कि सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अब कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत?

सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के चलते इमरजेंसी में भर्ती किया गया था. अस्पताल कर्मचारियों और डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं.” बीते कुछ सालों में सोनिया गांधी की सेहत नासाज रही है. कोरोना काल में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस में सोनिया गांधी निभा रही हैं अहम भूमिका

सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और केवल एक साल बाद, 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बन गईं. उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने दो बार- साल 2004 और 2009 के आम चुनावों में जीत दर्ज की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार बनाई. हालांकि, उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के तौर पर चुना.

साल 2017 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार और राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी ने एक बार फिर से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.