Saturday, September 5, 2026

यहां परिवहन विभाग ने बिना नंबर और बिना परमिट के चल रही टूरिस्ट बस को पकड़ा, किया सीज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुरुवार प्रातः बिना नंबर और बिना परमिट के चल रही टूरिस्ट बस को एआरटीओ ने सीज कर दिया।

एआरटीओ जितेंद्र सिंघवाल ने बताया कि बिना नंबर व बिना परमिट के दिल्ली से नैनीताल की सवारी लेकर आ रही टूरिस्ट बस चालक काठगोदाम में सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर रहा था, पूछताछ में पता चला कि यह बस दिल्ली से नैनीताल के लिए सवारी लेकर आया और उन सवारियों को दूसरी बस से नैनीताल भेजा जा रहा है। बस के पेपर चेक करने पर पता चला कि बस बिना नंबर व बिना परमिट के ही चल रही थी। उन्होंने बस को तत्काल सीज कर दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.