Saturday, September 5, 2026

यहां कार ही दुर्घटनाग्रस्त, मासूम बच्चे की मौत, छह लोग घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कोटद्वार। शनिवार को कोटद्वार के बीरोंखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार जयपुर होते हुए गांव पहुंचने ही वाली थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।

हादसे में आठ वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसांई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुए लोगों में आशीष गुसांई (36), उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (34), अंशिका (20) पुत्री दान सिंह, रूची देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल, रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामनगर अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.