Saturday, September 5, 2026

बराड़ एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा एवं धीरेन्द्र मिश्रा ने शहर के बराड़ एन्क्लेव में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही एक किमी डामर रोड के निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास धरातल पर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रहे हैं बल्कि योजनाओं को धरातल पर भी उतार रहे है। महज तीन माह के कार्यकाल में ही सीएम धामी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर दिखा दिया है कि मजबूत इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं। चैबीस हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही युवाओं के लिए भर्ती शुल्क माफ करके बड़ी सौगात दी है। रूद्रपुर की नजूल भूमि की सबसे बड़ी समस्या भी मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से हल होने जा रही है। सीएम धामी के आदेश पर कैबिनेट में नजूल भूमि पर प्रस्ताव पारित होने के बाद जल्द नई नजूल नीति लाने पर काम चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि धामी सरकार में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर वर्ग और हर घर तक विकास की किरण पहुंचेगी। भाजपा नेता ने कहा नगर निगम के माध्यम से शहर में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से शहर के विकास के लिए जल्द ही अन्य योजनाएं स्वीकृत करायी जायेगी। इससे पूर्व बराडऋ एन्क्लेव पहुंचने पर भाजपा नेता शर्मा और धीरेन्द्र मिश्रा का कालोनीवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुचरण बराड़, गुरवीर बराड़, त्रिलोचन सिंह, उदय भान सिंह, अंग्रेज सिंह, मुकेश खन्ना, विनोद भाटिया, ध्यान सिंह, बंटी बाजवा, उमेश जोशी, सुंदर सिंह,अमर सिंह, वीरेंद्र जीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.