भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं के उत्थान और उनको स्वावलंबी बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर नगर में महिलाओं के लिए एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर खोला जायेगा जिसमें महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शर्मा ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यहां निगम पार्षद सुशील मंडल, सुदर्शन शर्मा, राम भरोसे लाल, अरविंद श्रीवास्तव, वीरपाल पांडे, नीतू, सुशीला, कमलेश, भूरी, सर्वती, नेहा सागर, रानी देवी, पुष्पेंद्र सिंह, सपना, पूजा, सुनीता, कांता देवी, गीता ध्यानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




