Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव ने वार्ड न. 9, शिवनगर मे विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग का किया लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विकास कार्यों मे तेजी लाते हुऐ, वार्ड न.9 शिवनगर मे विधायकनिधि से स्वीकृत 7 लाख की लागत से सुरेश रस्तोगी के घर से उमेश के घर तक जाने वाली सीसी मार्ग का लोकार्पण कर सड़क जनता को समर्पित की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा विगत कई दिनों से लगातार विधानसभा मे भ्रमण चल रहा है और एक के बाद एक विकास कार्य जनता को समर्पित किये जा रहे है, उन्होंने कहा रुद्रपुर के समग्र विकास को लेकर निरंतर प्रयास किये जा रहे है,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मे रुद्रपुर के विकास को नई रफ्तार मिली है ऐसे मे अनेको योजनाएं जल्द धरातल पर नजर आने वाली है

विधायक शिव अरोरा ने कहा शिवनगर का यह मार्ग विगत कई वर्षो से जर्जर था जहाँ सिर्फ कीचड पानी के आलावा सड़क जैसा कुछ नजर नही आता था लोगो का अवगमन तक नही हो पा रहा था आये दिन बच्चे सड़को पर गिर जाते थे।

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा अब यह मार्ग बनकर तैयार हो गया है जिसके बाद लोगो को उस बदहाल जर्जर मार्ग से निजाद मिली है, क्षेत्र मे चारो और विकास कार्य गतिमान है जिसके परिणाम लोगो को नजर आने लगे है,

हम बाते कम काम जायदा के सिद्धांत के साथ विकास कार्यों को गति दे रहे है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद राजेंद्र राठौर, छेदालाल राठौर, प्रदीप राठौर, डी के गंगवार, ईश्वरी राठौर, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, सुरज पाल, मुकेश रस्तोगी, सीमा, सरोज, मोनिका, प्रीति, राधा रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.