Friday, September 4, 2026

सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ रुद्रपुर से होकर लखीमपुर को निकले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल  के नेतृत्व में सीतापुर चलो लोकतंत्र बचाओ मार्च का रुद्रपुर एलाइंस गेट पर पहुंचने पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और लगभग 40 गाड़ियों के साथ लोकतंत्र बचाओ मार्च के काफिले में शामिल होकर सीतापुर के लिए रवाना हुए इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकारी हो चुकी है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा रावत ने कहा कि एक तरफ तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष किसानों की हत्या करने वाले गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं और दूसरी और शहीद किसानों के परिवारों को ढांढ़स बांधने व उनके आंसू पोछने हमारे राष्ट्रीय नेता जा रहे हैं तो उनको पुलिस बिना वजह झूठी धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर रही है यह सरासर संविधान का उल्लंघन है इसी क्रम में हम अपने राष्ट्रीय नेताओं के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान अधिक अधिक से अधिक कांग्रेस जन सीतापुर के लिए मार्च कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक शहीद हुए किसानों को न्याय नही मिल जाता कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी और न्याय दिलाकर ही दम लेगी इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा विधायक गोविंद कुंजवाल वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत किसान कांग्रेस के महामंत्री मनबीर सिंह महामंत्री राजीव कामरा नबाब सिंह रंजीत सिंह राणा बाबू खान निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद महिला नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली उमा सरकार पार्षद सुरेश गौरी सचिन मुंजाल सरोज रानी सेवादल के नगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी गोपाल भसीन सुमित राय एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट आमिर हुसैन विक्रमजीत सिंह विक्की करमजीत विर्क रामप्रसाद किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामदयाल सिंह पूर्व प्रधान तुलविंदर सिंह अनिल शर्मा सोफिया कुरेशी पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह अनिल रावत अजय यादव वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी कमलेश गुप्ता राजीव यादव नितिन कुमार देबू कोली जगदीश कर्मकार सपना भूपेंद्र कुमार नरेश शर्मा चौधरी इंदरपाल सिंह शाहरुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.