Friday, September 4, 2026

नवरात्र में सामान्य दरों पर मिल रही सब्जियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,,रुद्रपुर। नवरात्र के शुरुआत में सब्जी और फलों के दाम में अक्सर बढोत्तरी देखी जाती है, जबकि इस बार बाज़ारो में कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। नवरात्रों में एक तरफ जहां प्याज और लहसन के दामों में कमी देखने को मिलती है वही फलों और सब्जियों के दामों में तेज़ी देखने को मिलती है। लेकिन इसके विपरीत बाजार में सब्जियां 10 रुपये से 25 रुपये बिक रही है वहीं प्याज और लहसुन 50 से 60 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेची जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक सब्जियों के दामों में त्यौहार के चलते नहीं बल्कि आवक के मद्देनजर कीमतें तय की जा रही है।

त्योहारों का सीजन आते ही फल-सब्जियों के दामों में फिर से उछाल देखने को मिलता है हालांकि बाजार को देखते हुए फिलहाल अभी ऐसा नहीं लगता । नवरात्रों में आलू, लौकी, नींबू, टमाटर आदि का सबसे अधिक प्रयोग होता है जिसके चलते नवरात्रों इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिलता है । इस बार नवरात्रि के शुरुआत में सब्जी और फलों की कीमतों में कोई खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है इसके उलट प्याज 15 दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, लेकिन अब यह 50 से 60 रुपये हो गई है। फलों की बात करें तो केले 50 रुपये प्रति दर्जन और सेब 80-100 रुपये प्रति किलो और अनार 100 से 120 रुपये प्रति के दाम पर बिक रहे है।

सब्जी विक्रेता खैराती लाल ने बताया कि बाजार में लेहसन, प्याज और टमाटर को छोड़कर कोई भी सब्जी 10 रूपये से लेकर 25 रूपये प्रति किलो के दामों पर बिक रहे है। उन्होंने बताया कि बाजार में आवक कम होने की वजह से लहसन, प्याज और टमाटर 50 से 60 रूपये प्रति किलो पर बेचे जा रहे है । सब्जी विक्रेता राजू के मुताबिक नवरात्रों की वजह से प्याज की बिक्री पर असर देखने को मिल रहा है। पहले जहां प्रतिदिन 25 से 30 किलो प्याज की बिक्री हो रही है वर्तमान में 10 से 15 किलो प्याज ही प्रतिदिन बेचे जा रहे है। बता दे कि मंडी में सब्जीयां आलू 10 से 15 , केला 20, लौकी 10 रूपये,सिंघाड़ा 40 रूपये, खीरा 20, नींबू 15 रूपये, पालक 20 रूपये और अरबी 20 रूपये प्रति किलोके दाम पर बेचीं जा रही है। नवरात्र पर्व के दौरान सब्जियों और फलों के दामों से गृहिणियां और आम नागरिको ने राहत की सांस ली है । गृहणी मंजू का कहना है कि आमतौर पर देखा जाता था कि नवरात्र पर्व पर आलू और फल के दामों में तेज़ी सुकून भरी है। उन्होंने बताया कि मंदी के चलते अभी तक आर्थिक हालत पटरी पर नहीं लौटी है ऐसे में सब्जी की कीमतों के सामन्य दर लोगों के लिए राहत देने वाले है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.