Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर मंडी समिति का अध्यक्ष केके दास को बनाएं जाने पर भाजपाईयों ने किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता के के दास को मण्डी समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और विकास शर्मा सहित तमाम भाजपाईयों ने रविन्द्र बाल विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार अभिनंदन करते हुए उनको सम्मानित किया। जहां केके दास को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि केके दास भाजपा के लिए कई दशकों से समर्पित रहे हैं। पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। हर चुनाव में पार्टी के लिए वह एक कर्मठ और निष्ठावान सिपाही की तरह काम करते रहे हैं। उन्हें मण्डी समिति का अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर किया है।

वही नवनियुक्त केके दास ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मण्डी समिति के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद बबलू सागर, राधेश शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, नन्दलाल शर्मा, संजय हालदार, सुरेंद्र नाथ, अशोक मलिक, नारायण दास, फणीन्द्रनाथ गाईन, डा. शंकर, राकेश दास, संजय हालदार, नीलम अधिकारी, मलीना विश्वास, ज्ञान सिंह चौहान, सुल्तान, बंटी कोली, सत्ता कोली, विद्युत ठाकुर, परितोष सोनाई मण्डल, विनय विश्वास, ब्रजेन मिस्त्री, अनूप मल्लिक, अमित मल्लिक, बंटी राय, असीम अधिकारी, कन्हैया लाल आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.