भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने ठाकुर नगर विवेक नगर और राजा कालोनी में पैदल भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी और लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतायी। भ्रमण कार्यक्रम के तहत ठाकुर नगर विवेक नगर और राजा कालोनी में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विकास शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। मोहल्लेवासियों ने उन्हें सड़क पानी, बिजली, आर्थिक सहायता सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिनका उन्होंने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने लोगों को प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। सीएम धामी ने अपने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेश में ऐतिहासिक फैसले लेकर अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री धाामी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों की मदद के भी वह लगातार प्रयास कर रहा है। सीएम धामी ने अपने तीन माह के कार्यकाल में अब तक युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियों की सौगात देने के साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिये हैं। भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि धामी सरकार के फैसलों से जनता में उत्साह है और जनता एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। प्रदेश में एक बार फिर सीए धामी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस दौरान सत्यपाल गंगवार, मदन लाल शर्मा, प्रेमपाल गंगवार, प्रताप गंगवार, रामचन्द्र मौर्य, शिव कुमार राय, रमन विश्वास, प्रमोद कुार रस्तौगी, मदन लाल, विनोद कुमार, हरीश, पुरूषोत्तम गंगवार, वेद राम राठौर, सुरेश, रवि गंगवार, दीपक राठौर, हरी गोपाल, काशीराम, सत्यवीर, गजाधर शर्मा, श्रवण सिंह, नारायण लाल मौर्य, निर्दोष कुमार, जगदीश कुमार, बाबू राम, श्याम लाल, गोविंद शर्मा, राम किशोर, बाबू राम, विनोद कुमार, प्रेमपाल गंगवार, आनन्दसागर, प्रताप गंगवार, राम चन्द्र मौर्य, हरीश, अमन मिश्रा, रामौतार शर्मा, पंडित राम विलास शर्मा, रामलखन, काशीराम, वेदराम, रजत रस्तौगी, राकेश कुमार, मदन लाल शर्मा, राजेश, सावित्री देवी, सुशीला रस्तौगी, राजवती रस्तौगी, ब्रज किशोर यादव आदि मौजूद थे।




