भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। डीडी चौक पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। यहाँ आप नेता नंदलाल प्रसाद ने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपी मंत्री के पुत्र सहित सभी आरोपियों पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद हुए किसानों को आम आदमी पार्टी श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। किसान 10 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं किंतु हठ धर्मी सरकार सुनने को राजी नहीं है। केंद्र ने तीनों काले कानून किसानों के ऊपर थोपे हैं। पूंजीपतियों के हित के लिए बनाया गया कृषि कानून किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसान संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।




