Saturday, September 5, 2026

एसएसपी मीणा की सख्त कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की हुई तुरंत गिरफ्तारी”

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जनपद में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (FIR) दर्ज की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है और वर्तमान में मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने नैनीताल के नागरिकों एवं पर्यटकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।”

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति ऐसी किसी गतिविधि में संलिप्त न हो जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि “नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।”

इस घटना के बाद जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है, और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.