Friday, September 4, 2026

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने गांधी जयन्ती पर लगया पौधा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वही समिति के पदाधिकारियों व सदस्य गणों ने आम का पौधा भी रोपण किया। समिति के अध्यक्ष श्रीमती रीना जौहरी ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। वही समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह आजादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुषों की देन है उसको देश कभी भुला नहीं सकता उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करवाया युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलकर अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए वही समिति के कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जी की भी आज जयंती है उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती की भी बधाई दी। इस अवसर पर समिति के रीना जौहरी, अमन सिंह, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, नासिर हुसैन, वीरेंद्र आर्य समेत अनेको लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.