Friday, September 4, 2026

तिरंगा लोकार्पण व सीएम के नागरिक अभिनन्दन की सफलता पर ठुकराल ने जताया आभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने जारी बयान में कहा कि देश के गौरव हमारी आन – बान -शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरँगे को सम्मान सहित रुद्रपुर के गांधी पार्क में स्थापित कर रुद्रपुर के आकाश की शोभा एवं गौरव बढ़ा देश के सभी शहीदों क्रांतिकारियों को नमन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , माननीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा प्रभारी राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित कार्यक्रम में पधारे सभी विधायक गणों सहित समस्त अतिथि गणों का विधायक राजकुमार ठुकराल ने आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने एवं ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनें सभी देशप्रेमी सम्मानित नागरिकों , सामाजिक – धार्मिक संस्थाओं ,स्वयंसेवी संगठनो , पत्रकार बंधुओं सहित पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ विधायक ठुकराल ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं जिन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित बनाने में अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान दिया जिनकी मेहनत के बल पर कल का तिरँगा लोकार्पण कार्यक्रम एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम भव्य रूप से सफल हो सका वह सभी भाजपा कार्यकर्ता गण भी बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी सहित समस्त कैबिनेट ने रुद्रपुर के हजारों परिवारों को नजूल पर मालिकाना हक देने हेतु जो सार्थक कदम उठाया है उसके लिए वह एवं समस्त रुद्रपुर उनके जीवन पर्यन्त आभारी रहेंगे विधायक ठुकराल ने बताया कि रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री श्री धामी ने कल सार्वजनिक रूप से मेरे द्वारा रखे गए प्रस्तावों एवं अन्य सभी पदाधिकारियों के सुझावों पर तत्काल स्वीकृति प्रदान कर शीघ्रता से धरातल तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए जिसके लिए समस्त रुद्रपुर विधानसभा सहित समस्त जिले की विधानसभा के नागरिक 9 कमल के फूल उनकी झोली में डालकर 2022 में शत प्रतिशत रिजल्ट देगी और भाजपा 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी l

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.